बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खुरहंड रेलवे स्टेशन जमरेही होते हुए बांदा-बिसंडा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि पूजन किया। इसकी अनुमानित लागत 1809.58 लाख है। प्रथम चरण में 176.80 लाख धनराशि आवंटित की जा चुकी है। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि मोहड़िया की पुलिया से देवी जी मंदिर होते हुए स्योढ़ा घाट संपर्क मार्गका निर्माण कराया जाएगा। लागत 457.25 लाख में से 228.62 लाख आवंटित किए जा चुके हैं। इसी तरह चहितारा और पचुल्ला के बीच लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो के द्वारा 892. 29 लाख की लागत से 45 मीटर लंबा व साढ़े सात मीटर चौड़ा बनने वाले दीर्घ सेतु पुल का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद ने किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.