वाराणसी, जून 1 -- राजातालाब (वाराणसी)। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सोमवार को लहिया भतसार गांव के महादेव घाट पर 19 करोड़ 68 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बनने वाले वरुणा सेतु का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर डॉ. पटेल ने कहा कि पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से लहिया, भतसार, खेवली, पंपापुर, बहरा, कपड़फोरवा सहित दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं कृषि गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों का समय और दूरी दोनों कम होंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह भी पढ़ें- पंडुका पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से ग्रामीण चिंतित उन्होंने आश्वस्त किया कि पुल मार्च 2028 तक तैयार हो जाएगा। इसके पू...