हाजीपुर, जनवरी 31 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड कार्यालय पर विधायक महेन्द्र राम ने लोगों की समस्या सुनी। समस्या जनसुवाई में विधायक, बीडीओ और सीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए लोगों की बात सुनी और कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिकांश लोगों ने अंचल कार्यालय से संबंधित दाखिल-खारिज और परिमार्जन में देरी होने की शिकायत की। इसके अलावा राशन, पेयजल, लोहिया स्वच्छता अभियान, कृषि, धान अधिप्राप्ती में बरती जा रही अनियमितता, विधावा, वृद्धा, दिव्यांग पेशन, जलजमाव, कटाव समेत अन्य समस्याओं को सुना और उसे निदान करवाने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...