बरेली, मार्च 23 -- मीरगंज, संवाददाता।योगी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विकास खंड परिसर में विकास प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन हुआ। इसमें पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंपीं। कृषि विभाग ने किसानों को पुरस्कृत किया। विधायक एवं ब्लाक प्रमुख ने प्रदेश सरकारी की उपलब्धियां बताईं।मीरगंज में ब्लाक परिसर में रविवार को प्रदेश की योगी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन विधायक डा. डीसी वर्मा एवं ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के आवास की चाबी सौंपीं। किसानों को पुरस्कृत किया। लोन की स्वीकृति के प्रमाण पत्र सौंपे।विधायक ने कहाकि योगी सरकार ने सुशासन और संकल्प से प्रदेश का स्वरूप बदल दिया है। नौ सालों में प्रदेश का बजट तीन गुना राशि को हो गया। कानून का...