भागलपुर, मई 31 -- शाहकुंड। राधानगर के मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने एक पक्ष के ग्रामीणों से बात की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को यह भरोसा दिया गया कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होगी और जहां तक संभव होगा उनके द्वारा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे किसी दिन दूसरे पक्ष से भी बात करेंगे। गांव में आपसी समन्वय स्थापित हो, इसके लिए वे भरपूर प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- उच्च स्तरीय जांच की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...