लातेहार, मई 5 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह निवासी रविन्द्र राम को प्रदेश कांग्रेस सचिव व आफताब आलम को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाये जाने पर विधायक रामचन्द्र सिंह ने उन्हें अपने आवास पर सोमवार को सम्मानित किया। विधायक ने रविन्द्र राम को अंग वस्त्र से सम्मान किया। रविन्द्र राम पूर्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे। पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें प्रदेश सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी है। विधायक ने रविन्द राम व आफताब आलम को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस कमेटी और मजबूत होगी। रविन्द्र राम के प्रदेश सचिव बनने पर पार्टी में धार और तेजी होगी। इधर, जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव, अनिल सिंह, मनोज जायसवाल, दीपू तिवारी, विजय बहादुर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.