लातेहार, जनवरी 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह ने नवनिर्वाचित कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अमित कुमार बरुवा को अपने मंगरा आवास पर शुक्रवार को सम्मानित किया है। विधायक ने अमित कुमार बरुवा को दूसरा बार कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि जिला में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में युवा जिला अध्यक्ष अपना सक्रिय योगदान देते रहेंगे। कांग्रेस को आगे बढाने के लिए वह अपने स्तर से भी युवा जिला अध्यक्ष को भरपूर सहयोग करते रहेंगे। मौके पर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...