अररिया, जून 6 -- भरगामा, एक संवाददाता। नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने खजुरी पंचायत अंतर्गत बलुवाही टोला पहुंच तीनों मृत किशोरियों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। उन्होंने दु:ख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि गुरुवार को गांव की तीन किशोरी स्नान करने के लिए घर के समीप स्थित पोखर पर गई थी। स्नान के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी। आसपास मौजूद लोगों को जब तक इसकी जानकारी मिली, तब तक तीनों बच्चियां पानी में डूब चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पोखर में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दो बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं तीसरी बच्ची की तलाश घंटों तक जारी रही। लंबे प्रयास के बा...