गोपालगंज, जून 9 -- फुलवरिया। एक संवाददाता फतेहपुर गांव में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता व स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में गरीब व असहाय महिलाओं ने भाग लिया और अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने महिलाओं को राजद की महत्वाकांक्षी 'माई बहिन योजना की जानकारी दी। बताया कि इस योजना के तहत राजद की सरकार बनने पर पात्र महिलाओं को ढाई हजार रुपए मासिक आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में दी जाएगी। साथ ही वृद्धजन, विधवा, दिव्यांग और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने की भी बात कही। मौके पर पार्टी नेता भरत यादव, मनोज कुमार सिंह, दीपक यादव, अर्जुन प्रसाद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...