बगहा, जनवरी 28 -- इनरवा ।एसं विधायक समृद्ध वर्मा ने पिडा़री गांव के महादलित बस्ती में गणतंत्र दिवस पर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉपी, कलम आदि का वितरण किया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।साथ ही कहा कि शिक्षा से सांस्कृतिक,मानसिक विकास होता है और समाज में समानता व्याप्त होती है।उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को शपथ दिलाई कि आधी रोटी खायेगे, अपने बच्चों को शिक्षित बनायेंगे। उन्होंने कहा कि पुस्तकें वह साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते है।वहीं ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने भ्रमण कर गांव में सड़क, गली- नाली जीर्णोद्धार व अन्य विकास कार्य का आश्वासन दिया।मौके पर पूर्व मुखिया सुर्य प्रसाद,शिवजी प्रसाद,जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय पटेल, भाजपा नेता राजन...