गिरडीह, दिसम्बर 9 -- जमुआ। जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में मध्य विद्यालय, बलगो को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किए जाने से संबंधित प्रश्न उठाया। इस पर विभाग द्वारा दिए गए उत्तर में विद्यालय के उन्नयन हेतु आवश्यक सभी मानकों के पूर्ण होने की औपचारिक पुष्टि की गई है। शिक्षा विभाग ने स्वीकार किया है कि मध्य विद्यालय, बलगो से 05 किलोमीटर के दायरे में कोई उच्च विद्यालय नहीं है। विद्यालय परिसर में एक एकड़ भूमि उपलब्ध है, जो उन्नयन के लिए अनिवार्य है। विद्यालय सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक मानकों को पूरा करता है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जैसे ही जिलास्तरीय समिति से उन्नयन का प्रस्ताव प्राप्त होगा, इसे राज्यस्तरीय उन्नयन समिति की बैठक में शामिल कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होता है कि अत्यंत शीघ्र ही व...