मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- जमालपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसौली के मजरा गांव मचखानी में लंबे समय से लो-वोल्टेज की बिजली की समस्या का बुधवार को समाधान हो गया। क्षेत्रीय विधायक ने 25 केवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया। ग्रामीणों ने विद्युत समस्या का समाधान किए जाने पर विधायक के प्रति आभार जताया है। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने बताया कि पहले गांव के लिए 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगा था। अधिक लोड होने के कारण गांव में लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई थी। वहीं अक्सर फाल्ट भी आ जाता था। ग्रामीणों के घरेलू विद्युत उपकरण भी नहीं चल पा रहे थे। ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए विधायक ने 25 केवीए के जगह 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया दिया। जिससे ग्रामीणो को विद्युत आपूर्ति सही ढंग से मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की...