लखीमपुरखीरी, मई 25 -- गोला गोकर्णनाथ। विधायक ने क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने जोधपुर में पूर्व प्रधान गजराज राजपूत के आवास, बेलहा सिकटिहा में प्रधान नैपाली राज के आवास और बंधे पर चल रहे ठोकर निर्माण कार्य का विधिवत निरीक्षण किया। इसके बाद ग्राम पंचायत करसौर के मजरा हुजूरपुरवा में अनिल मिश्रा के आवास पर बैठक की। वहीं मालपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर सभी का कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठकों के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं को विधायक ने गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- भाकियू की बैठक में छाया बिजली संकट का मुद्दा ग्रामीणों द्वारा बताई ...