पीलीभीत, अप्रैल 3 -- बीसलपुर। विधायक ने बीसलपुर से होकर लखनऊ को ट्रेन चलाए जाने के लिए केंद्रीय मंत्री से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र दिया। बीसलपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन न चलने के कारण व्यापारियों व यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों विधायक विवेक वर्मा से ट्रेन चलवाए जाने की मांग की थी। विधायक ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपते से बीसलपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन चलवाए जाने की मांग की। केंद्रीय रेल मंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया। जिस पर व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...