अयोध्या, अप्रैल 1 -- कुमारगंज ,संवाददाता। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत को जाना। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण काउंटर तथा स्टेमी रूम का गहनता से देखा। इस दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद स्थापित कर उनके उपचार और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों से भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने के लिए मजबूर न किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...