विधायक ने बारातशाला का किया लोकार्पण
उन्नाव, मार्च 17 -- अचलगंज, संवाददाता। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से बेथर गांव में 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित बारात शाला का लोकार्पण मंगलवार को भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ल ने किया। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े पूंजीपति और मध्यम वर्गीय लोग अपनी बेटियों की शादी गेस्ट हाउस बुक करके करते आ रहे है, लेकिन निर्धन, गरीब असहाय लोगों को अपनी बेटियों की शादी करने के लिए भटकना पड़ रहा था। जिनके लिए इन बारात शालाओं का निर्माण करवा कर उन्हें सौंप दिया गया है, अब गरीब की बेटी का विवाह भी धूमधाम से हो सकेगा। बारात शाला का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से किया गया है। इस मौके पर विजय दीक्षित, कल्लू शुक्ल, विमल शुक्ल, विजय शुक्ल, संजीव तिवारी, प्रशांत तिवारी, राजन शुक्ल विशाल बाजपेई आदि मौजूद रहे। संचालन ग्राम प्रधान विमल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.