चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। उच्च प्राथमिक बगलई में प्रवेशोत्सव के साथ गोष्ठी आयोजित हुई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सदर विधायक अनिल प्रधान ने राज्य स्तरीय रैली में विजेता रहे कृष्ण कुमार, मोहिनी, अमन सिंह, काजल, जगमोहन, विवेक, पूरन, संध्या एवं राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति व स्कूल में अव्वल आने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र, शील्ड के साथ धनराशि देकर सम्मानित किया। कहा कि अभिभावक बच्चों को स्कूल जरुर भेजें। बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, अमरेंद्र यादव, प्रधान रामआसरे यादव, बद्री नारायण कुशवाहा प्रधानाध्यापक ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...