लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- स्थानीय कस्बा निवासी एक युवक की शिकारियों द्वारा खेत में डाली गई अवैध बिजली लाइन की चपेट में आने से विगत दिनों मौत हो गई थी। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह मृतक विमल वर्मा के घर पहुंचे। विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ने एसडीएम मोहम्मदी व बीडीओ पसगवां को फोन कर मृतक के परिजनों को वित्तीय सहायता दिलाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही पूर्ति अधिकारी से परिवार का अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने को कहा। इसके अलावा विधायक गांव भोगीपुर मनी निवासी मृतक अतुल दीक्षित के घर भी गए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...