प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के अजगरा बाजार में रविवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि विधायक जीतलाल पटेल ने कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग किसी भी समाज की दिशा और दशा तय करता है। इनके विचार और मार्गदर्शन से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बड़े तिवारी ने भी विचार रखे। संचालन अशोक शुक्ल ने किया। इस मौके पर राकेश सिंह, मनोज सिंह, अनूप शुक्ल, दिलीप सरोज, तेज बहादुर, मो़ ताहिर, कमलेश सिंह, हरिश्चन्द्र सरोज विक्रम सिंह, बृजभान सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.