घाटशिला, मार्च 9 -- पोटका। पोटका विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2025-26 के दौरान हुई अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। पोटका के विधायक संजीव सरदार के तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 335 परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने सदन में उनका प्रश्न पटल पर रखा। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जवाब देते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिया गया है। 684 प्रभावित परिवारों का मामला उठायाविधायक संजीव सरदार ने अपने सवाल के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था कि पोटका क्षेत्र में कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.