प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- प्रतापगढ़। विकास खंड सदर के की ग्राम पंचायत रामनगर में पेयजल परियोजना के तहत गुरुवार को जल अर्पण कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरुआत सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने की। विधायक ने पेयजल योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही जलापूर्ति व्यवस्था का प्रतीकात्मक रूप से जल अर्पण करते हुए ग्राम प्रधान रामनगर के सुपुर्द किया। इससे ग्रामवासियों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। विधायक सदर ने ग्रामवासियों से संवाद कर जलापूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में हिमांशु केसरवानी (सहायक अभियंता), बृजेश कुमार (जूनियर इंजीनियर), डी. वेंकटेश (प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएमपीएल) आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...