मिर्जापुर, जून 20 -- मिर्जापुर/ चुनार, संवाददाता। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने vrijdag को विधि-विधान से पूजन कर चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। पुल पर सुरक्षा जाली न होने के कारण खुदकुशी प्वाइंट साबित हो रहा था। बीते एक दशक में इस पुल से सौ से अधिक लोग गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर चुके थे। पुल पर सुरक्षा जाली लगाने के लिए हिंदुस्तान ने अभियान शुरू किया था। इसका असर यह रहा कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को सुरक्षा जाली लगवाने का काम करना पड़ा। सुरक्षा जाली लगवाने पर लोक निर्माण विभाग करीब 90 लाख रुपए खर्च करेगा। अब पुल से खुदकुशी करने की घटनाओं पर भी नियंत्रण लगेगा। इससे असमय लोगों के जान देने की घटनाओं पर आसानी से काबू पाया जा सकेगा。 यह भी पढ़ें- विधायक ने किया पूजन, पुल पर सुरक्षा जाली लगाने का काम शुर...