मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- विंध्याचल। नगर विधयाक रत्नाकर मिश्र ने हरसिंहपुर गंगा घाट से विंध्याचल के लिए बनाए गए पीपापुल के रास्ते में पानी भर जाने पर पांटून पुल की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता को टेलीफोन कर शीघ्र मरम्मत न कराए जाने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी है। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने पंद्रह दिन पूर्व हरसिंहपुर गंगा घाट से विंध्याचल को जोड़ने के लिए पीपापुल का निर्माण कराया गया था। नवरात्र मेले के दौरान गंगा पार एवं गोपीगंज तक के श्रद्धालु इसी पुल से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए चले आते थे, जिससे शास्त्री पुल पर भी यातायात का दबाव कम हो गया था। जिस स्थान पर पीपापुल बनाया गया है, वहीं गंगा दो भागों में बंटी हुई है। जलस्तर कम होने के क...