बांका, मार्च 12 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बावजूद चान्दन प्रखंड क्षेत्र की बिरनियां पंचायत का पहाड़पुर गांव अब तक पक्की सड़क सुविधा से वंचित था। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को बुधवार को उस समय उम्मीद की नई किरण दिखी, जब बेलहर विधायक मनोज यादव बांक गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक कर सड़क निर्माण को लेकर पहल की। इस दौरान विधायक ने बांक के ग्रामीण दिलीप राय, राकेश राय, उपमुखिया रिंकू राय सहित दर्जनों रैयतों से बातचीत की। उन्होंने बांक से पहाड़पुर गांव तक सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। विधायक की पहल पर ग्रामीणों ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए सड़क निर्माण के लिए अपनी जमीन देने पर सहमति जताई। विधायक मनोज यादव ने बताया कि बांक से पहाड़पुर गांव त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.