रायबरेली, जनवरी 31 -- ऊंचाहार, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बिजली विभाग के संविदा कर्मी की करंट की चपेट में आने से हुई मौत के बाद विधायक उसके घर पहुंचे परिवार को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। विधायक ने मृतक की बुढ़ी मां के आंसू पोछते हुए हर समय परिवार की मदद करने का आश्वासन दिया। क्षेत्र के हटवा गांव के रहने वाले सूरजभान बिजली विभाग में संविदा कर्मी के पद पर तैनात थे। बीते शनिवार को हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करते समय वह करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिरकर जख्मी हो गया था। गंभीर रुप से झुलसे युवक की लखनऊ एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय मृतक लाइनमैन के घर पहुंचे जहां उन्होंने पिता रामफेर पत्नी सावित्री और मां देवकली से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.