पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पूरनपुर। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद विधायक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से हादसे की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में मौजूद एसडीएम और नायब तहसीलदार से विधायक ने मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिलाने को कहा। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव पजाबा के रहने वाले अरुण कुमार पुत्र मदनलाल की मंगलवार शाम सोंधा रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद अरुण का शव सीएचसी पहुंचा। जानकारी लगते ही रात में विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित भी अस्पताल पहुंच गए। विधायक ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उनसे हादसे की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि अरुण मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। विधायक ने एसडीएम और नायब तहसीलदार से मृतक के परिजनों को दु...