गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। शहर विधायक संजीव शर्मा ने मानसून को देखते हुए रमतेराम रोड और गंज क्षेत्र के नालों की सफाई और जल निकासी के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र में बताया पिछले वर्ष बारिश के दौरान नालों की सफाई समय से न होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। सड़कों से लेकर घरों के बाहर तक पानी भर गया था। उन्होंने निगम से नालों की सफाई समय से कराने के लिए कहा है। यह भी पढ़ें- विधायक ने नालों की सफाई के लिए पत्र लिखा यह भी पढ़ें- मॉनसून से पहले नालों को साफ करायें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...