मुजफ्फरपुर, जून 17 -- कांटी। नगर परिषद के वार्ड 12 व 20 में बुधवार को विधायक ई. अजीत कुमार ने दो नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। दोनों नाले पर एक करोड़ 15 लाख खर्च होंगे। विधायक ने अभियंता को गुणवत्तापूर्ण व मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर पूर्व विधायक गुलाम जिलानी वारसी, सभापति दिलीप कुमार, उप सभापति अजय गुप्ता, पार्षद विजय राम, नाथू पासवान, संतोष पासवान, शंभू राम, विनोद सहनी आदि थे। यह भी पढ़ें- विधायक ने नाला निर्माण का किया शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...