दरभंगा, मार्च 20 -- बहेड़ी। विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने गुरुवार को प्रखंड के हरहच्चा स्थित बुद्धू पोखर पर नवनिर्मित घाट का उद्घाटन किया।इस घाट का निर्माण वित्तीय वर्ष 2024-25 में विधायक एच्छिक कोष से छह लाख पांच हजार की लागत से किया गया है। विधायक डॉ. प्रसाद ने कहा कि मेरा लक्ष्य हायाघाट विस क्षेत्र के हर गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है। मौके पर भाजपा बहेड़ी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, बहेड़ी उत्तरी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मंडल, आशुतोष सिंह, रतन पासवान, जगन्नाथ साह, प्रवीण सिंह, अमर श्रीवास्तव, धनंजय पासवान, संजय साह, इंद्रदेव पाठक आदि थे। मछुआरों को दी गई योजनाओं की जानकारीदरभंगा। नवनिर्मित डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सभागार में गुरुवार को जिले के अनुसूचित जाति के मछुआरों व संभावना लाभार्थियों के लिए कार्यशाला सह जागरू...