लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- नेशनल हाईवे पर गोला के पास रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज एवं मोहम्मदी रोड स्थित पटेल चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर बुधवार को विधायक अमन गिरि ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा ओवरब्रिज हर हाल में मार्च माह के भीतर जनता के लिए चालू किया जाए। विधायक अमन गिरि ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि ओवरब्रिज के चालू होने से गोला नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुचारु होगा। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने बताया कि मोहम्मदी रोड स्थित पटेल चौराहे पर 85 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर...