बुलंदशहर, मार्च 13 -- क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया। विधायक ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके सम्मान व सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संजीव चौहान, देवेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...