धनबाद, जून 5 -- मैं बाघमारा का विधायक नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता का सेवक व आपके हर सुख-दुख का साथी हूं। उक्त बातें गुरुवार को डुमरा बाजार समिति द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहीं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द डुमरा उत्तर व डुमरा दक्षिण पंचायत के बाजारों में सोलर लाइट, शौचालय एवं बाजार की सड़कों पर जल छिड़काव का काम शुरू किया जाएगा। दुकानदारों ने एक स्वर में कहा कि अवैध कोयला लोड बाइक सवारों से दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी होती है। इस पर विधायक ने बाजार समिति सदस्यों को आश्वस्त किया कि आपकी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कूड़ेदान में तब्दील हुआ मार्केट प्लेस परिसर मौके पर डुमरा दक्षिण के मुखिया आनंद कुमार महतो, डुमरा उत्तर के मुखिया विनोद महतो, पंसस प्रतिनिधि नंदलाल रवानी, चंदन मि...