बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर ब्लॉक के ग्राम धुसाह निवासी तीरथ वर्मा की आकाशीय बिजली गिरने से हुई दर्दनाक मृत्यु के मामले में सदर विधायक पल्टूराम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। शनिवार को विधायक स्वयं मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने आपदा राहत कोष से स्वीकृत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रमाण-पत्र परिजनों को सौंपा। विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके हर दुख-सुख में साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है और भविष्य में भी हर संभव मदद दी जाएगी। विधायक ने कहा कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर परिजन सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, नायब तहसीलदार ...