संतकबीरनगर, मई 1 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा है कि जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने के उद्देश्य से अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है। पत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक द्वारा प्रस्तावित प्रमुख मार्गों में बघौली-पिपरा बोरिंग मार्ग (11. 25 किमी), करैली चौराहा से बैदौली बढ़या रक्षाकोल होते हुए बौरब्यास मार्ग (10.00 किमी), मेंहदावल-लोहरसन मार्ग से करमा कला, भटौरा होते हुए लेदवा श्रीपाल मार्ग (4. 00 किमी) शामिल हैं। इसके अलावा बांसी-खलीलाबाद लेडु...