हजारीबाग, मार्च 11 -- बरही, प्रतिनिधि। विधानसभा सत्र में विधायक मनोज कुमार यादव ने बरही स्थित तिलैया डैम को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने का मामला उठाया। कहा कि तिलैया डैम, राज्य की पर्यटन नीति 2022 के ईको टूरिज्म विजन के अनुरूप प्रमुख पर्यटन स्थल है। क्या सरकार मसानजोर डैम की तर्ज पर बरही स्थित तिलैया डैम के किनारे वन क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में ईको-कॉटेज विकसित कराने का विचार रखती है। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि कोडरमा जिले का तिलैया डैम विभागीय अधिसूचना संख्या-01, दिनांक 22 फरवरी 2019 के तहत श्रेणी बी के पर्यटक स्थल के रूप में अधिसूचित है। उपायुक्त कोडरमा के पत्रांक-55, दिनांक 25 फरवरी 2026 के अनुसार चंदवारा प्रखंड के उरवां मौजा में पर्यटकीय विकास और पर्यावरण अ...