मऊ, मार्च 1 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र के तिलसवां गांव के मुख्य मार्ग पर रविवार को महाराजा बिजली पासी स्मृति द्वार का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार ने किया। शिलान्यास के साथ ही गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के सम्मान और पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि महाराजा बिजली पासी शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता के प्रतीक रहे हैं। उनके नाम पर बनने वाला यह स्मृति द्वार क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को संजोने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि द्वार का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा और शीघ्र ही इसका कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग पर स्मृति द्वार बनने से गांव की भव्यता बढ़ेगी और बाहर से आने वाले लोगों को भी गांव की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.