भागलपुर, मई 22 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर शुभानन्द मुकेश ने गुरुवार को प्रखंड के दो उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। बालक उच्च विद्यालय ताड़र और उत्क्रमित उच्च विद्यालय रमासी विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के गठन पर भी चर्चा हुई। दोनों विद्यालय में भू-माफिया द्वारा जमीन के अतिक्रमण का मुद्दा उठा। उवि ताड़र और उत्क्रमित उच्च विद्यालय रमासी की खेती की जमीन वर्षों से भू-माफिया द्वारा अतिक्रमित कर ली गई है और उस जमीन का कोई फसल विद्यालय को प्राप्त नहीं होता है। विधायक ने दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक से कहा है कि अगले एक सप्ताह में विद्यालय के भूमि का विवरण उपलब्ध कराए। यह भी पढ़ें- कक्षा जाकर विधायक ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में विधायक ने कक्षा में विद्यार्थि...