समस्तीपुर, जून 11 -- ताजपुर। समस्तीपुर विधायक अश्मेघ देवी ने बुधवार को ताजपुर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ. कुमार समर्पण, मंडल अध्यक्ष एवं बीस सूत्री सदस्य विवेक साहू, सांसद प्रतिनिधि सुशील चौबे आदि लोग मौजूद थे।, रोगी कल्याण समिति सदस्य मो. अनवर हुसैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी जनप्रति...