लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने लखनऊ की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने डॉक्टर व कर्मचारियों की तैनाती में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। वहां से मामले की जांच अपर निदेशक लखनऊ मंडल को सौंपी गई है।विधायक ने अपने ​शिकायती पत्र में लिखा कि जनवरी में डॉक्टरों की भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू हुआ। इसमें विदेश व निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करके करोड़ों रुपये खर्च करने वाले डॉक्टर ईडब्लूएस कोटे का प्रमाण पत्र बनवाकर गरीब बन गए थे। इनका चयन विभाग के जरिये कर लिया गया। ​सभी ईडब्लूएस कोटे के चयनित​ अभ्य​र्थियों को ज्वॉइन कराने के बाद उनकी जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। सत्यापन की प्रक्रिया पहले पूरी कराई जानी थी।...