बागपत, मार्च 16 -- बागपत। विधायक योगेश धामा की निधि से बागपत शहर में तीन जगहों पर विकास कार्य स्वीकृत हुए थे। डूडा द्वारा निर्माण कार्य कराया जाना था, लेकिन यहां विवाद की वजह से काम को रोक दिया गया। अब विधायक ने डीएम को पत्र लिखा अवगत कराया कि विवाद खत्म हो गया है। रोके गए कार्यों को पूरा कराया जाए। बागपत शहर के वार्ड 21 में 419 मीटर सीसी रोड, वार्ड 24 में 127 मीटर नाली एवं सीसी रोड और इसी वार्ड में 244 मीटर सीसी रोड और नाली का निर्माण बागपत विधायक योगेश धामा की निधि से स्वीकृत हुआ था। इन स्वीकृत कार्यों को डूडा ने विवादित की स्थित को दर्शाकर निरस्त करने हेतु निर्देशित किया गया था। विधायक ने डीएम अस्मिता लाल को पत्र जारी कर अवगत कराया कि वर्तमान में उपरोक्त कार्यों पर विवाद की स्थिति समाप्त हो चुकी है। कोई विवाद वर्तमान में नहीं रहा है। अ...