बागेश्वर, दिसम्बर 3 -- चम्पानगर-डोटीयाल से जसपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क के डामरीकरण कार्य का विधायक सल्ट महेश जीना ने शुभारंभ किया। लोनिवि प्रांतीय खंड रानीखेत सहायक अभियंता हेम जोशी ने बताया कि 600 मीटर लंबी सड़क पर 41 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य होगा। यहां जिपं उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, प्रधान चन्द्रा जोशी, बीडीसी जितेन्द्र रजवार, कुंदन लाल, राधा रमण उप्रेती, कान्तीमणी हथेली, हरी दत्त फुलारा, कान्ता बल्लभ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...