पीलीभीत, मार्च 19 -- बीसलपुर। राजकीय डिग्री कॉलेज में 19वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विधायक विवेक वर्मा, प्राचार्या डॉ. अलका मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलन किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पवन त्रिवेदी ने दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह की आख्या प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल में जितना महत्वपूर्ण है। उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में भाग लेना है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी व मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन डॉ. विकास प्रधान ने किया। वार्षिक क्रीड़ा समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. सुनील कुमार, डॉ.विकास प्रधान, डॉ. चन्द्रप्रभा गंगवार, डॉ. महेश बाबू, डॉ. सुनीत कुमार साहनी,डॉ.महेंद्र पाल, डॉ. रजत गंगवार, डॉ. जगदम्बा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यालय ...