लातेहार, मार्च 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह ने पलामू डीसी को पत्र लिख कर एनएच 39 की अधूरी रांची- कुडू- मेदिनीनगर सड़क पर दुबियाखांड टॉल प्लाजा के द्वारा हो रही टॉल टैक्स वसूली पर रोक नही लगाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। विधायक ने पत्र में कहा है कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य अब तक पूरा नही हो पाया है, लेकिन बावजूद दुबियाखांड के पास टॉल प्लाजा में टॉल टैक्स चालू कर दिया गया है। स्थानीय वाहनों से भी टॉल टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होने यह भी डीसी को अवगत कराया है कि मनिका विस क्षेत्र बरवाडीह,मनिका,गारू ,सरयू और महुआडांड के लोग जो ज्यादातर आरसीडी या ग्रामीण पथ का इस्तेमाल करते हैं, उनके द्वारा एमएच पर मेदिनीनगर जाने के क्रम में सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। क्यो कि मेदिनीनगर इस विस के नजदीकी मुख्य बाजार...