चतरा, जून 24 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे विधायक ने टंडवा में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विधायक ने टंडवा प्रखंड के बड़गांव, बेंती, नवादा एवं बानपुर गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्रपट पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोविंद तिवारी, भाजपा नेता विजय कुमार चौबे मनोहर चौबे जीवाला लाल यादव भीम यादव बिंदेश्वरी महतो केदारनाथ मुकेश कुमार राजेश कुमार बाबूलाल साहू सिकंदर जी सुधीर महतो धनराज सिंह भोक्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष पिपरवार रामलाल महतो रामेश्वर यादव सरोज गुप्ता सुरेंद्र जी सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय ...