गाजीपुर, जनवरी 31 -- गाजीपुर। शहर में करोड़ों की जमीन को लेकर सादात के पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता संतोष यादव और अश्वनी राय के बीच चल रहे विवाद के बीच शनिवार को जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। विधायक वीरेंद्र यादव ने कहा कि शाह रौजा गाजी मियां वक्फ नम्बर 119 स्थित जमीन जो कब्रिस्तान की है। इसपर वक्फ बोर्ड का अधिकार है। दो प्रॉपर्टी डीलर इसको साजिश के तहत कब्रिस्तान की जमीन बेचने के लिए साजिश कर रहे हैं। यह करीब पांच बीघा जमीन है। जिसका मूल्य करोड़ों रुपया है। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि रौजा स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करके बेचना चाहते हैं। जिलाधिकारी से मिलकर साक्ष्य देकर कहा कि इस मामले की जांच कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.