सासाराम, अगस्त 17 -- डेहरी, एक संवाददाता। अभिनव कला संगम द्वारा दिसंबर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया नाटक सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता के नियमावली पोस्टर और आमंत्रण पत्र को डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने ड्रीम हाउस सभागार में जारी किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए संस्था को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि अभिनव कला संगम डेहरी ही नहीं, बल्कि बिहार के लिए गौरव की संस्था है, जो प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के दौर में लुप्त होती नाट्य परंपरा और सांस्कृतिक गतिविधियों को मंच देना संस्था की बड़ी उपलब्धि है।

प्रतियोगिता की तिथियाँ उन्होंने ऑल इंडिया नाट्य प्रतियोगिता को राजकीय महोत्सव में शामिल कराने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास करने की बात कही। संस्था के संस्था...