प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़। शासन की जल अर्पण योजना की शुरुआत सोमवार को सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर गौरी से की। विधायक ने पेयजल योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही जलापूर्ति व्यवस्था का प्रतीकात्मक रूप से जल अर्पण करते हुए ग्राम प्रधान रामपुर गौरी को सुपुर्द किया। कहा कि इससे ग्रामवासियों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। विद्यालय के बच्चों की ओर से जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान ग्राम प्रधान रामपुर गौरी, सहायक अभियंता हिमांशु केसरवानी, बृजेश कुमार, सोमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...