बुलंदशहर, मई 9 -- बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि शनिवार को ग्राम राजगढ़ी में जन चौपाल लगाकर ग्राम वासियों की समस्याओं का निवारण किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए का प्रस्ताव दिया। इस दौरान सहकारी समिति के चैयरमैन रवि शर्मा, डॉ जितेंद्र तेवतिया, रविंद्र सिंह, रमेश चौधरी, सुंदर चौधरी, गोपाल चौधरी, सचिन चौहान, नेत्रपाल सिंह, चौधरी महेंद्र सिंह, महावीर सिंह, सतबीर सिंह, गजेंद्र प्रधान, सुबोध सिंह, बबलू प्रधान, इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.