जहानाबाद, जून 11 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जनसंघ काल के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में जीवन भर पार्टी के प्रति. निष्ठावान रहे जयराम शर्मा के निधन पर विधायक मनोज शर्मा ने गहरा शोक जताया है। करपी प्रखंड के रामपुर चाय गांव निवासी स्वर्गीय जयराम शर्मा के तेल चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि समाज में कई प्रकार के जातीय उन्माद एवं विरोधाभास को झेलते हुए उन्होंने अपनी पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता जीवन के अंतिम क्षणों तक कायम रखी। समाज के सभी जाति वर्ग के लोगों को उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक हर संभव मदद करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- विधायक ने जनसंघ काल के कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक वे कैलाशपति मिश्र के निकट सहयोगी रहे। राम जन्मभूमि आंदोलन में कार सेवक के रूप में उन्होंने बढ़कर हिस्सा लिया था। शोक व्यक्त कर...