बिहारशरीफ, दिसम्बर 14 -- विधायक ने जनता दरबार लगा सुनी लोगों की शिकायतें फोटो बरबीघा01 - बरबीघा के डाक बंगला में लोगों की बात सुनते विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के डाक बंगला में विधायक डा कुमार पुष्पंजय ने जनता दरबार लगाया। लोगों की शिकायतें सुनी। कुछ लोगों की शिकायतों का ऑन स्पॉट निवारण किया। जबकि, कुछ मामलों में सोमवार को पदाधिकारी से बात कर निष्पादन कराने का आश्वासन दिया। जनता दरबार में लक्ष्मी मालाकार ने शहर के फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को विधायक से समक्ष रखा। कहा कि आये दिन नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर फुटपाती दुकानदारों को हटा दिया जाता है। सामान को नष्ट कर दिया जाता है। उन्होंने कहा एक तरफ नगर परिषद द्वारा फुटपाथों की बंदोबस्ती के नाम पर पैसा वसूलती है। दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाने के ना...